Ticker

6/recent/ticker-posts

माहे रमजान के पहले जुमे पर रोज़ेदारों ने बड़ी अकीदत के साथ मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की और भाईचारे की दुआएँ

माहे रमजान के पहले जुमे पर रोज़ेदारों ने बड़ी अकीदत के साथ मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की और भाईचारे की दुआएँ

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-माहे रमजान के पहले जुमे पर नगर की फिज़ा इबादत, खशूअ और रूहानी माहौल से सराबोर रही। रोज़ेदारों ने बड़ी अकीदत के साथ जुमे की नमाज़ अदा कर अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की तौबा की और मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की और भाईचारे की दुआएँ मांगीं।

नगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद नकुड़ में हजारों नमाज़ियों ने इमाम मौलाना मुनव्वर हुसैन की इमामत में नमाज़ अदा की। जुमे से पूर्व अपने खुत्बे में उन्होंने रोज़े के फ़राइज़, सब्र, तक़वा और इंसानियत की अहमियत पर रोशनी डाली और कहा कि रमजान आत्मशुद्धि व सामाजिक जिम्मेदारी का महीना है। इसके अलावा लक्कड़ वाली मस्जिद, शेख जादगान मस्जिद, मरकज़ मस्जिद बंजारान, इमली वाली मस्जिद, क़लंदर वाली मस्जिद, मदनी मस्जिद, पीर वाली मस्जिद, हमज़ा मस्जिद, उमर मस्जिद, बस स्टैंड वाली मस्जिद और जोगियान मस्जिद में भी प्रथम जुमे की नमाज़ पूरी अकीदत से अदा की गई। नमाज़ के बाद बाज़ारों में रौनक देखते ही बनती थी। रोज़ेदारों ने इफ्तार व सेहरी के लिए खजला, सेवइयां, पापे और शीरमाल की जमकर खरीदारी की, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी।नगर पालिका ने साफ-सफाई के विशेष इंतज़ाम किए, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रथम जुमे ने नकुड़ में धार्मिक एकता और अनुशासन की मिसाल पेश की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में हुआ बृहद ऋण शिविर का आयोजन