संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ में 93 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र मे जमा किया रक्त
रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल
घोड़ोपिपली-सहारनपुर- मानवमात्र के कल्याणार्थ हेतु सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच घोड़ोपिपली में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ में 93 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र मे जमा किया रक्त
कार्यक्रम में शिविर का शुभारम्भ (प्रचारक जम्मू एंड कश्मीर) रतन सिंह चरक, ब्रांच मुखी विशन सिंह, संयोजक धीर सिंह के कर कमलों द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। श्री चरक ने कहा कि रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी नि:स्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रशंसा की ब्रांच मुखी विशन सिंह ने कहा की बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने कहा था की *"रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं ",* इसी उद्देश्य को देखते हुए संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालु भक्त बडी उत्साह के साथ 1986 से रक्तदान शिविर में बड़ चढ़कर रक्तदान करते हुए आ रहें हैं जिससे मानव जीवन बचाएं जा सकेब्रांच मुखी विशन सिंह ने रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, साध संगत, रक्तदाताओं, निरंकारी सेवादल के भाई, बहने, डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ