Ticker

6/recent/ticker-posts

शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

शंकराचार्य जी को बदनाम करने से भाजपा का सनातन विरोधी चेहरा हो रहा बेनकाब+मनीष त्यागी 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-  ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। 

प्रदर्शनकारियो का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा सनातन धर्म के सबसे बड़े गुरु हमारे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को परेशान किए जाने की भाजपाई सरकार की नीति का हम विरोध करते है । त्यागी ने कहा कि शिकायतकर्ता एक ऐसा झूठा व्यक्ति है जिसके विरुद्ध अनेकों अपराधिक मामले दर्ज हैं । संतों का चोला धारण करे यह आदतन अपराधी हमारे पूज्य  शंकराचार्य जी के विरुद्ध यौन शोषण की शिकायत दर्ज करता है और शासन द्वारा शिकायत की जांच के लिए एक ऐसे अधिकारी को बिठा दिया जाता है, जो शिकायतकर्ता का परममित्र है और इसी संपूर्ण प्रक्रिया से साबित होता है कि इसमें भाजपाई सरकार की साजिश है। मनीष त्यागी ने कहा कि ऐसी स्थिति में निष्पक्ष जांच असंभव है, इसलिए हम माननीय प्रधानमंत्री जी से मांग करते हैं कि वें शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, उसकी परिस्थितियों तथा उसको उकसाने वाले तत्वों की निष्पक्ष जांच करने हेतु उचित निर्देश जारी करें, जिससे सनातन परंपरा को कलंकित करने वाली इस घिनौनी साजिश का पर्दाफाश हो सके और इस झूठी शिकायत को रद्द किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो सके । पूर्व प्रदेश सचिवगण अशोक सैनी, सत्यम भूरियांन सैनी व प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने संतों को प्रताड़ित करने वाली इस भाजपा सरकार की नीति को सनातन विरोधी बताया । गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 ने हमें धार्मिक स्वतंत्रता और देश के सभी धार्मिक संप्रदायों को धार्मिक मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार प्रदान किया । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि शंकराचार्य जी को जिस तरह मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान से रोका गया, वह हमारी संवैधानिक धार्मिक आजादी का सरासर उल्लंघन है । जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा व पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने भाजपा सरकार को सनातन विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि शंकराचार्य जी  के विरुद्ध दर्ज यौन शोषण की शिकायत भाजपा की संत व सनातन विरोधी नीति का एक जीवंत उदाहरण है, हम इसका विरोध करते हुए शंकराचार्य जी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष के लिए तैयार । प्रदर्शनकरियों में महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के साथ पूर्व प्रदेश सचिवगण अशोक सैनी व सत्यम भूरियान सैनी, नरेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, अक्षय चौधरी, दुष्यंत राणा, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, सौरव भारद्वाज, प्रभजीत सिंह, नसीब खान, जमाल अहमद, गुलशेर अल्वी, मोहम्मद तालहा, राकेश वर्मा, राकेश मोहन शर्मा, मोहम्मद शाहनवाज, रेखा धीमान, शर्मिष्ठा सिंह, शहनाज बेगम, उपमा सिंह, साजिद अली, वतन सिंह राणा, मनोज शर्मा, शाहबाज अली आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शाकुंभरी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन,