Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर के तीन बेटों का कमाल : मुस्तकीम, राजेन्द्र और अमित बने गिल्ली-डंडा खेल मे नेशनल रेफरी

सहारनपुर के तीन बेटों का कमाल : मुस्तकीम, राजेन्द्र और अमित बने गिल्ली-डंडा खेल मे नेशनल रेफरी

राष्ट्रीय रेफरी बनकर मुस्तकीम अंसारी, राजेन्द्र कुमार, अमित कुमार ने सहारनपुर जनपद समेत उत्तर प्रदेश का नाम किया रोशन : डॉ. अशोक कुमार गुप्ता

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नाम एक और बड़ी खेल उपलब्धि जुड़ गई है। गाजियाबाद के साहिबाबाद में आयोजित भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ के राष्ट्रीय रेफरी कोर्स में मुस्तकीम अंसारी, राजेन्द्र कुमार और अमित कुमार ने सफलता का परचम लहराया है। तीनों अब आधिकारिक तौर पर नेशनल रेफरी बन गए हैं। राष्ट्रीय रेफरी बनने पर मुस्तकीम अंसारी, राजेन्द्र कुमार व अमित कुमार को विभिन्न खेलो संघो के पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। 

सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 31 जनवरी को भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेफरी कोर्स में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग कर सहारनपुर के मुस्तकीम अंसारी, राजेन्द्र कुमार और अमित कुमार ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय रेफरी बनने की उपलब्धि अपने नाम की। उन्होने कहा कि इस कोर्स में सफलता पाना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी इस पारंपरिक खेल में आगे बढ़ने का सही मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन अनुभवी रेफरी के मार्गदर्शन में अब जिले के उभरते खिलाड़ियों को इस पारंपरिक खेल की बारीकियां सीखने को मिलेंगी। राष्ट्रीय रेफरी बनकर मुस्तकीम अंसारी, राजेन्द्र कुमार, अमित कुमार ने सहारनपुर जनपद समेत उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 
राष्ट्रीय रेफरी बनने पर मुस्तकीम अंसारी, राजेन्द्र कुमार व अमित कुमार को सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, लाल धर्मेंद्र प्रताप, विकास सैनी, पंकज गर्ग, रश्मि टेरेंस, मनोज प्रजापति, सोनवीर सिंह, गौरव चौहान, अनुज कुमार, दीपक शर्मा, पॉपिन कुमार, अलंकार किशोर, नूरीन जहां, रवि कोरी आदि ने शुभकामनाए दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पॉच दिन से लापता सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा