सतगुरु रविदास जयंती पर मृत्युभोज बंद करने का आव्हान
वरिष्ठ समाजसेवी जयराम गौतम व एसडी गौतम भी हुए शामिल
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के 649वे प्रकटोत्सव पर गांव बसेड़ा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांव में पहुंचने से पूर्व मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ट समाजसेवी जयराम गौतम का पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान जयराम गौतम ने सभी से मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को छोड़ने और सामाजिक कार्य में बढ़चढकर हिस्सा लेने तथा स्व रोजगार पर ध्यान देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि एसडी गौतम पत्रकार ने सभी से भेदभाव न कर आपसी सौहार्द के साथ मिलजुलकर रहने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की बात कही। आयोजक अंबुज कुमार ने सभी का आभार जताया। इस दौरान महात्मा सतीश दास, पार्षद शुभम मेहरा, अवनीश कुमार, देशराज, राजकुमार, ओमप्रकाश, मदन, हंसराज, विजय कुमार, टिंकू, रामेश्वर, पप्पू, विक्रम, महेश, दीपक व सतीश समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गांव सोहनचिडा में सतगुरु रविदास जी की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कारो में सजी संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज, तथागत गौतम बुद्ध व बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर जी की झांकियां देखने लायक थी। इस दौरान महात्मा सतीश दास, ग्राम प्रधान हसीब अहमद, पुष्पेंद्र मल्होत्रा, सोनू कुमार, आदेश बीडीसी, सिंगा, शुभम, ब्रिजभान, सुरेंद्र, सुमित, सोतम, अनुज, टीनू, आकाश मल्होत्रा, अनिल, अरविंद, नरेंद्र कुमार व मुनेश समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। गांव सुभरी ख्वाजा/मेहराब, दगडोली व डंघेड़ा में भी भव्य शोभायात्रा निकाल गुरुपर्व मनाया गया।
0 टिप्पणियाँ