Ticker

6/recent/ticker-posts

केटी स्टेडियम में बागपत कबड्डी लीग सीजन 2 का हुआ भव्य समापन

केटी स्टेडियम में बागपत कबड्डी लीग सीजन 2 का हुआ भव्य समापन

रिपोर्ट विवेक जैन

बागपत- केटी स्टेडियम, मुबारिकपुर खेकड़ा में आयोजित तीन दिवसीय बागपत कबड्डी लीग सीजन 2 का भव्य समापन हुआ। गर्ल्स वर्ग में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। दिन की शुरुआत 5 लीग मुकाबलों से हुई, जिनके बाद सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए। पूल मैचों के आधार पर 4 टीमें अपने-अपने ग्रुप की विजेता व रनर-अप बनकर सेमीफाइनल में पहुँचीं।

पहले सेमीफाइनल में देवकृष्णा खेकड़ा की टीम ने गौरीपुर को 24-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में नैन स्पोर्ट्स एकेडमी (बसी गांव) ने एसबीएस एकेडमी को 34-15 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें नैन स्पोर्ट्स एकेडमी बसी गांव ने देवकृष्णा खेकड़ा को 27-26 के करीबी अंतर से हराकर बागपत कबड्डी लीग सीजन-2 गर्ल्स वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम की। गर्ल्स वर्ग के व्यक्तिगत पुरस्कार के अन्तर्गत बेस्ट रेडर - हन्नू देवकृष्णा, खेकड़ा,  बेस्ट डिफेंडर - गुड्डेन नैन स्पोर्ट्स एकेडमी, बसी, गोल्डन मोमेंट अवॉर्ड - अंजलि नैन स्पोर्ट्स एकेडमी, बसी, बेस्ट यंग प्लेयर - सना देवकृष्णा, खेकड़ा, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार - काजल नैन स्पोर्ट्स एकेडमी, बसी को मिला। बॉयज़ वर्ग में कुल 7 मुकाबले खेले गए, जिनमें 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और फाइनल शामिल रहे। क्वार्टर व सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद बिजरौल और दोघट की टीमें फाइनल में पहुँचीं। फाइनल मुकाबला(दोघट बनाम बिजरौल पूरे टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। निर्धारित समय तक मुकाबला टाई रहा। इसके बाद रेड के माध्यम से निर्णय हुआ, जिसमें 5-5 रेड के बाद 1 अंक की बढ़त बनाते हुए दोघट ने 23-22 के स्कोर से बिजरौल को पराजित कर बागपत कबड्डी लीग सीजन-2 बॉयज़ वर्ग की चौंपियन ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। बॉयज़ वर्ग के व्यक्तिगत पुरस्कार के अन्तर्गत बेस्ट रेडर - अमन पवार दोघट, बेस्ट डिफेंडर - सूरज तोमर बिजरौल, बेस्ट मोमेंट अवॉर्ड - आर्यन शर्मा धनोरा, बेस्ट यंग प्लेयर - हर्षदीप मवीकला, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार - कमल पवार दोघट को मिला। समापन समारोह में जिलाधिकारी अस्मिता लाला, आरएसएस के प्रांत प्रचारक शिवकुमार त्यागी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, बागपत शुगर मिल के चेयरमैन कृष्णपाल, जनपद न्यायाधीश कुलदीप कुमार, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी सतींद्र सिंह, ऑल इंड़िया आरपीएफ कोच तेजपाल, आईटीबीपी कबड्डी कोच अखिलेश कुमार, आयोजनकर्ता कपिल त्यागी, महामहित राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, हम्बीर, आशीष, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तराखंड को रेल बजट में 4 हजार 769 करोड़ का हुआ आवंटन