जन सुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने किया 28समस्याओं का मौके पर निस्तारण
सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करे-डॉ.मिश्र
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 51शिकायते/समस्याओं में से 28समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में आवास,राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत,पेयजल,अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी’
मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 457 शिकायतें तथा एल 2 पर 92 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है जिन्हें शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यूसीसी पर रजिस्ट्रेशन के लिए मतदान सूची को आधार बनाया जाए। 2लाख से अधिक का रजिस्ट्रेशन कराया जाए 2010 से पहले विवाहित लोगों का भी यूसीसी रजिस्ट्रेशन कराने तथा सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का जिनका विवाह 2010 से पहले हुआ हो उनका भी यूसीसी पर रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में चलाए जा रहे स्वछता अभियान के तहत 7 फरवरी शनिवार को एक दिन एक घंटे एक साथ सभी विभाग सफाई अभियान में शामिल होंगे,जिसमें अधिक लोगों को शामिल कर सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों के आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाएंगे।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर चौहान ,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उपजिला अधिकारी जितेंद्र कुमार ,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,अधिशासी अभियंता लोनिवि डीपी सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह,फूड सेफ्टी अधिकारी महिमानंद जोशी,एआरटीओ नेहा झा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ