नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया है।
बहादराबाद निवासी परिजनों ने 20जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर संजय पुत्र रूपनारायण निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा जिला सीतापुर पर 14वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए सीआईयू के सहयोग से आरोपी संजय को कस्बा व थाना नीमराना जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान से दबोच लिया और उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकद्मे में पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी है।पुलिस टीम कब्बा चौकी प्रभारी एसआई अमित नौटियाल,महिला एसआई ज्योति नेगी,कांस्टेबल बलवंत सिंह, नितुल यादव,सीआईयू कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ