Ticker

6/recent/ticker-posts

टेंपो की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल

 टेंपो की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- प्रशासन द्वारा लगातार चैकिंग अभियान और चालान की कार्रवाई के बावजूद क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।लक्सर क्षेत्र में रोजाना सडक़ हादसे सामने आ रहे हैं।

गुरूवार को एक और दर्दनाक सडक़ दुर्घटना ने सडक़ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पथरी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर कुंडी निवासी महेंद्र अपने पुत्र शिवम के साथ बाइक से लक्सर जा रहे थे।जैसे ही वे जमदग्नि पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे,तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो (छोटा हाथी) ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र बाइक समेत सडक़ पर उछलकर गिर पड़े और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के समय पास के खेत में काम कर रहे किसान राजेंद्र सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और टेंपो चालक को पकड़ लिया गया।हादसे में शामिल टेंपो (छोटा हाथी) संख्या येके 08सीबी 3698चला रहा चालक नासिर,निवासी सुल्तानपुर कुन्हारी, बताया जा रहा है। राहगीरों की मदद से घायलों को उसी टेंपो से लक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां दोनों का उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि टेंपो चालक दोनों घायलों को अस्पताल में छोडक़र मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों और ओवरटेक की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी देखी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से 245 लाभान्वित