Ticker

6/recent/ticker-posts

रैली निकाल संक्रामक रोगों से बचाव को किया जागरूक

 रैली निकाल संक्रामक रोगों से बचाव को किया जागरूक

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-भायला पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने रैली निकाल संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वयं सेवियों ने मलिन बस्तियों में अभियान चलाया। इस दौरान संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी भी दी गई। प्राचार्य डा. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि मक्खी मच्छर के काटने से संक्रमित रोग फैलते हैं। कहा कि नालियों एवं गड्ढे में पानी इक_ा न होने दें, क्योंकि इनमें ही मच्छर पनपते हैं। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल भी जरूर करें। कटे फल बासी सब्जी कतई न खाएं। डा. शिवदर्शन पुंडीर ने कहा कि स्वच्छता अपना कर ही संक्रमित रोगों से बचा जा सकता है। इस मौके पर नीतू शर्मा, चंचल कौशिक, सोमपाल सिंह, हर्ष शर्मा, वैष्णवी पांडे, नूतन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए किया गया मॉक अभ्यास