Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय के वार्षिक खेल सप्ताह मेराकी में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

ग्लोकल विश्वविद्यालय के वार्षिक खेल सप्ताह मेराकी में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की प्रेरणा से आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह मेराकी के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने अनुशासन और सौहार्द का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आज आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें विजेता टेक्नोलॉजी स्कूल की टीम एवं उपविजेता ग्लोकल लॉ स्कूल  की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन (छात्र वर्ग) में आयुर्वेद कॉलेज के अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टेक्नोलॉजी कॉलेज के सायम द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में ग्लोकल लॉ स्कूल की टीम विजेता रही तथा पैरामेडिकल कॉलेज की टीम उपविजेता घोषित हुई। टग ऑफ वॉर (छात्रा वर्ग) में भी प्रतिभागियों ने अद्भुत समन्वय और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रथम आयुर्वेद कॉलेज एवं द्वितीय स्थान यूनानी कॉलेज ने प्राप्त किया।छात्रा वर्ग के मुकाबले विशेष रूप से रोमांचक रहे, जहाँ प्रतिभागियों ने सशक्त रक्षात्मक एवं आक्रामक रणनीतियों का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में भी प्रतिस्पर्धा अत्यंत कड़ी रही, जिसमें खिलाड़ियों की फुर्ती, संतुलन, तकनीकी दक्षता एवं टीम भावना दर्शनीय रही।
इस अवसर पर कार्यकारी समिति के सदस्य—श्री जमीरुल इस्लाम, डॉ. शोभा त्रिपाठी, श्री बिलाल अहमद,  जोगिंदर रोहिला सहित क्रिकेट प्रतियोगिता के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सलमान, डॉ. जावेद, डॉ. असगर अली, बैडमिंटन कोऑर्डिनेटर अनुराग, इरशाद, कबड्डी और टग आफ वार कोऑर्डिनेटर शशांक, डॉ असगर अली, डॉ इमलाक उपस्थित रहे। एम्पायर मंडल में डॉ. मोहम्मद वाजिद खान, शहज़ाद आलम, अमजद, एवं शबनम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमेंटेटर के रूप में मुस्तहाब चौधरी, नूर आलम एवं असजद चौधरी ने आयोजन को और भी रोचक बनाया।खेल प्रतिनिधि सयान शाहिदी, अफजल, कार्यक्रम अध्यक्ष समसुद्दीन तथा छात्र अधिकारीगण—मुदस्सिर पटेल,अनस, अभिषेक, परवेज़, अहकाम, एलीना, सलमा, कोमल एवं डीएसडब्ल्यू टीम सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से ओतप्रोत रहा। खेल सप्ताह का यह आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन