Ticker

6/recent/ticker-posts

नशे के अवैध कारोबार को रोकना और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता-नवनीत सिंह

नशे के अवैध कारोबार को रोकना और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता-नवनीत सिंह 

नवनियुक्त एसएसपी ने कार्यभार संभालने के बाद गिनाई अपनी प्राथमिकताएं

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-जनपद हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा है कि तीर्थ क्षेत्र हरिद्वार में नशे के अवैध कारोबार को रोकना और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी।

आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये कहा।उन्होंने कहा हरिद्वार में ट्रैफिक,अतिक्रमण जैसी अन्य भी समस्याएं हैं जिनपर प्लान से काम किया जाएगा।एसएसपी ने इसके बाद हरकी पैड़ी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।एसएसपी ने कहा कि वह हरिद्वार में लंबा समय दे चुके हैं इसलिए यहां अपराध की प्रकृति को समझते हैं। अपराधियों से निपटने के साथ ही वह सिस्टम की जिम्मेदारी भी तय करेंगे।इससे पूर्व कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी हर की पैड़ी पहुचकर गंगा जी की पूजा अर्चना कर सफल कार्यकाल की कामना की। उल्लेखनीय है कि 2005 बैच के पुलिस अधिकारी नवनीत सिंह इससे पूर्व हरिद्वार एसपी सिटी भी रह चुके हैं।वह एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं। हरिद्वार में एसपी सिटी रहने के दौरान एक विवादित संपत्ति पर कब्जे के कारण उन्होंने तत्कालीन दर्जाधारी सुखदेव सिंह नामधारी पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।जिसके तत्काल बाद सरकार ने उनका तबादला कर दिया था।हरिद्वार सहित वह रुद्रप्रयाग,देहरादून में भी एसपी रहे हैं।एसडीआरएफ सेना नायक के साथ ही वह एसएसपी टिहरी भी रहे हैं। 2013की केदारनाथ आपदा के दौरान शवों का डीएनए,अंतिम संस्कार उन्हीं की देखरेख में हुआ था,चमोली के रैणी में आई दैवीय आपदा में भी उनके नेतृत्व में ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।