Ticker

6/recent/ticker-posts

चारों ओर लगे जाम ने आमजन का जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

चारों ओर लगे जाम ने आमजन का जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-नगर में गुरुवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। चारों ओर लगे जाम ने आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से शाम तक कस्बे की सड़कों पर वाहनों की अंतहीन कतारें लगी रहीं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालात ऐसे रहे कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

सुबह होते ही बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक, तहसील मुख्यालय, मुख्य बाजार, शहीद अशफाक उल्ला खान चौक, तिरंगा तिराहा सहित नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गई और दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय हालात और गंभीर हो गए। स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बच्चे जाम में फंस गए। छोटे छोटे बच्चे सड़कों पर वाहनों के बीच खड़े नजर आए, जिससे अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गईं। कई अभिभावक बच्चों को समय पर घर नहीं पहुंचा सके।जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी रास्ता बनाने में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर वाहन चालकों में आपसी नोकझोंक की स्थिति बन गई, जिससे यातायात और अधिक प्रभावित हुआ। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस के जवान दिनभर सड़कों पर तैनात रहे और व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। हालांकि अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हुए। दिनभर चले इस जाम ने नगर की यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष