Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम ग्रिड: नगरायुक्त ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

सीएम ग्रिड: नगरायुक्त ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

नगरायुक्त ने हकीकत नगर में सीएम ग्रिड के तहत बन रही सड़क का किया निरीक्षण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज हकीकत नगर में सीएम ग्रिड के तहत कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य का नगर निगम अधिकारियों एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को आज ही पूरा करने के निर्देश दिए। 

कलक्ट्रेट तिराहे से दीवानी तिराहे तक सीएम ग्रिड के तहत कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में आज 120 मीटर लंबाई तथा 07 मीटर चौड़ाई के सब बेस को फिनिश करते हुए डीबीएम का कार्य किया गया। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए स्मार्ट सिटी की टीम लगायी गयी थी। एक अवर अभियंता प्’लांट साइट पर तथा जीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल व प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह, निगम के अवर अभियंताओं के साथ मौके पर मौजूद रहे। नगरायुक्त शिपू गिरि ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद के साथ उक्त कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि काम की गति बहुत धीमी है जिससे आने जाने वाले लोगों, क्षेत्र के व्यापारियों एवं टैªफिक संचालन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने काम में तेजी लाने पर जोर देते हुए आज ही कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी व क्षेत्र के व्यापारी भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें छात्र-मौलाना खिजर