Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगो को कैंसर की बीमारी की बारे मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे आई.जी.एफ के स्टाफ समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए आई.जी.एफ के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव आशीष डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आई.जी.एफ और एम.ई.एल.पी.एल. अल्स्टॉम के सौजन्य से विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम टपरी कला सहारनपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को रैली और तटस्थ संवाद के माध्यम से कैंसर जैसी बीमारी के विषय में अवगत कराया गया। कार्यक्रम मे लोगों से स्वयं जागरूक बनने और अपने आसपास के लोगों को भी कैंसर के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।  इस अवसर पर डॉ. दिनेश योगी, फार्मासिस्ट सोनू धाकड़, आशीष डोभाल, सुनील कुमार, अशोक कुमार व आई.जी.एफ के स्टाफ समेत कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें छात्र-मौलाना खिजर