Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 31जनवरी को ज्वालापुर निवासी महिला ने नसीम फारूखी पुत्र स्वर्गीय अनवर फारूखी निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ज्वालापुर पर नौ वर्षीय नाबालिग पुत्री को घर बुलाकर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी।

शिकायत के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पोक्सो के तहत मुकद्मा दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई ललिता चुफाल के नेतृत्व मे ंपुलिस टीम का गठन किया।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी नसीम फारूखी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में एसआई ललिता चुफाल के साथ कांस्टेबल अमित गौड व राजेश बिष्ट शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़0 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,