भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी का मूर्ति स्थापना दिवस समारोह 4 फरवरी से
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व पंजाब के राज्यपाल करेंगे तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ
तीन दिवसीय समारोह में योगी आदित्यनाथ,केन्द्रीय रक्षा मंत्री सहित कई होंगे शामिल
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण से सम्मानित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर में श्री विग्रह मूर्ति स्थापना दिवस समारोह 4 से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाए।तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे।
सोमवार को समारोह स्थल सप्तऋषि मैदान पर आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि 5 फरवरी को धर्म सभा एवं सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर के संतों के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिंहा,उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाह डा.कृष्ण गोपाल और विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शामिल होंगे। 6 फरवरी को मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी अखाड़ों के संतों को भी आमंत्रित किया गया है।स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि समन्वय सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया जाने वाला समन्वय पुरस्कार इस वर्ष स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के डा.अनुज सिंघल एवं डा.तारा सिंघल को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें 2,51,000 रूपए की राशि, प्रशस्ति पत्र,शाल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद,आईडी शास्त्री,पीयूष शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ