Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बजट को बताया खोखला और दिशाहीन

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बजट को बताया खोखला और दिशाहीन

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने गत दिवस संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के बजट को खोखला और दिशाहीन बजट करार दिया है। देश पर कर्जा पांच गुना हो जाने तथा रोजगार और लघु मध्यम उघोगों के लिए बजट में कोई प्रावधान नही होना युवाओं को निराश किया है। उन्होने कहा कि सरकार की नीति नियत दोनो पूरी तरह से फेल है। उत्तराखण्ड सरकार मुदद्ो से ध्यान भटकाने के लिए सम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है।

सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि बजट में आम लोगों को राहत देने के लिए कुछ नहीं है।आयात निर्यात में भारी अंतर,डालर के मुकाबले रूपए की गिरती कीमत, एफडीआई में कमी जैसे तमाम तथ्यों की अनदेखी की गयी है। पिछले 12वर्षो में यह कंेद्र सरकार का सबसे खोखला बजट है।जिसमें किसानों,मजदूरों, बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं है।इससे बेरोजगारी,महंगाई बढ़ेगी,रूपया कमजोर होगा।आलोक शर्मा ने कहा कि बजट में उत्तराखंड को कुछ नहीं मिला है।प्रदेश की किसी भी मांग को बजट में पूरा नहीं किया गया है। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।जनता का ध्यान भटकाने के लिए विवादित मुद्दों को हवा दी जा रही है।कोटद्वार में बुजुर्ग के साथ अन्याय का विरोध करने वाले युवक पर ही एफआईआर दर्ज कर दी गयी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रशासन की एकतरफ कार्रवाई का विरोध करती है।इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर चौहान,महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान,मुरली मनोहर,बीएस तेजियान,तीर्थपाल रवि,लता जोशी,दिव्यांश शर्मा,सोम त्यागी, रवीश भटिजा,समर्थ अग्रवाल,विमला पांडे,राजीव भार्गव,अंजू मिश्रा,अंजू द्विवेदी,अतुल,अकरम अंसारी,जावेद खान,निखिल सोदाई, ग्रेस कश्यप आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़0 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,