नगर विधायक श्री राजीव गुंबर ने किया सड़क का विधिवत उद्घाटन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- नगर विधायक श्री राजीव गुंबर ने वार्ड संख्या 12 में विधायक निधि से लगभग ₹12.50 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरांत वार्ड संख्या 53 स्थित चौधरी विहार में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री दिनेश गोयल की विकास निधि से लगभग ₹8 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक श्री राजीव गुंबर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण सड़क, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई गोयल, पार्षद कुमारी सीमा, पार्षद श्री निशांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप धीमान, श्री मनुज तायल, श्री प्रेमपाल कटारिया, श्री सर्वेष्ठ गुप्ता, श्री अनेश शर्मा, श्री यशपाल पुंडीर, श्रीमती किरण चोपड़ा, श्री हिमांशु गर्ग, श्री राजीव सैनी, श्री ठाकुर गुरचरण सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ