सांसद खेल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर - क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद सहारनपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं - सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, बेहट, देवबन्द एवं रामपुर मनिहारन के खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सांसद खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, वालीवाल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिन्टन (बालक/बालिका/महिला/पुरूष) एवं फुटबाल (बालक/पुरूष) सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गो में आयोजित की गयी।
प्रतियोगिताओं के समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह सैनी जिला अध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि डी0के0 शर्मा जिला प्रभारी एवं अति विशिष्ट अतिथि विकेश चौधरी विधायक प्रतिनिधि नकुड, विरेन्द्र पुण्डीर जिला महामंत्री भाजपा/जिला संयोजक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता एवं विपिन चौधरी मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे। राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनुपर मण्डल द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अति एवं अति विशिष्ट अतिथि गणों को बुके भेट कर तथा पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों को अपने कर कमलो द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया तथा अपने आशीष वचनों से खिलाडियों को खेल का महत्व समझाते हुए प्रदेश एवं देश के लिए अधिक से अधिक पदक अर्जित कर जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर, ईश्वर पाल सिंह मुखिया उपाध्यक्ष कबडडी संघ सहारनपुर, शिव नन्दन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश, पुनीत कुमार आर्य, गौरव, रूपेश कुमार, आकाश कुमार, सन्नी कुमार, सुप्रिया रानी, रवि कान्त धीमान, रवि कोरी, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में 40 किग्रा0 भार वर्ग में निकिता प्रथम, सुजाता द्वितीय, वंशिका व आरूषि तृतीय, 43 किग्रा0 भार वर्ग में सुहान प्रथम, प्रिया द्वितीय, अराधना व आरोही तृतीय, 46 किग्रा0 भार वर्ग में मुस्कान प्रथम, मोहिनी द्वितीय पूर्वी व शगुन ने तृतीय, 49 किग्रा0 भार वर्ग में प्राची प्रथम, आर्य बोरा द्वितीय, साक्षी व शगुन ने तृतीय, 53 किग्रा0 भार वर्ग में दिव्या पुण्डीर प्रथम, वंशिका द्वितीय, कनक व रिधवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किग्रा0 भार वर्ग में श्रीआ प्रथम, शगुन चैहान द्वितीय, साक्षी व सोनिया तृतीय, 53 किग्रा भार वर्ग में लक्की प्रथम, रितिका द्वितीय, मन्नत व यशशवी तृतीय, 55 किग्रा0 भार वर्ग में आकांशी प्रथम, शगुन द्वितीय, आयुषी व ओजस्वी तृतीय, 57 किग्रा0 भार वर्ग में साक्षी प्रथम, रूबी द्वितीय, पूजा व अभिज्ञ तृतीय, 59 किग्रा0 भार वर्ग में श्रद्धा कपिल प्रथम, सना द्वितीय, युविका व बुशरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किग्रा0 भार वर्ग में सानिया प्रथम, कोमल द्वितीय, आंचल व गुंजन तृतीय, 53 किग्रा0 भार वर्ग में अन्नु प्रथम, आलिया द्वितीय, आयु व अमीना तृतीय, 55 किग्रा0 में अदीबा प्रथम, दिपिका द्वितीय, इक्नूर व गाव्या तृतीय, 57 किग्रा0 भार वर्ग में सबा प्रथम, मुस्कान द्वितीय, स्वांगी व रैन तृतीय, 59 किग्रा0 भार वर्ग में रौनक प्रथम, जैनब द्वितीय, सानिया व श्रद्धा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में 45 किग्रा0 भार वर्ग में अब्दुल रहीम प्रथम, वंश यादव द्वितीय, गौरव व अभीजीत तृतीय, 48 किग्रा0 भार वर्ग में अनुज प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय, अरहम व मन देशवाल तृतीय, 51 किग्रा0 भार वर्ग में श्रीधर प्रथम, सुभान द्वितीय, कुंज व लव तृतीय, 55 किग्रा0 भार वर्ग में वासु प्रथम, वीर त्यागी द्वितीय, युवराज व कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किग्रा0 भार वर्ग में साफिल प्रथम, हंस मालियान द्वितीय, साहिल व अंश देशवाल तृतीय, 61 किग्रा0 भार वर्ग में साहिल प्रथम, वारिस द्वितीय, जैद व आरव तृतीय, 65 किग्रा0 भार वर्ग में अंकुश प्रथम, आदित्य द्वितीय, सादमान व आकाश तृतीय, 70 किग्रा0 भार वर्ग में अयान प्रथम, रूद्र कपिल द्वितीय, शादान व कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किग्रा0 भार वर्ग में आजम प्रथम, सुशील कुमार द्वितीय, मयंक व राहुल तृतीय, 61 किग्रा0 भार वर्ग में नितिन प्रथम, कुलदीप द्वितीय, अभिषेक व आदित्य तृतीय, 65 किग्रा0 भार वर्ग में उमर प्रथम, वंश चैहान द्वितीय, मुकुल व युवराज तृतीय, 70 किग्रा0 भार वर्ग में अनस प्रथम, अब्दुल्ला द्वितीय, सुमित व लोकेन्द्र तृतीय, 74 किग्रा0 भार वर्ग में सुमित प्रथम, विराज द्वितीय, नौमान व युधिष्ठर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर एथलेटिक्स बालक प्रतियोगिता में 100 मी0 में प्रिसं प्रथम, वैभव कपिल द्वितीय, गगन देव तृतीय, 200 मी0 में सिवानस प्रथम, वंश द्वितीय, उदयवीर तृतीय, 800 मी0 में लक्की प्रथम, साहिल द्वितीय, यश राणा तृतीय, हाई जम्प में अनंत शर्मा प्रथम, यश राणा द्वितीय, वैभव कपिल तृतीय, डिस्कस थ्रो में उदय प्रथम, जसवंत द्वितीय, अभिनव तृतीय, शाॅटपुट में उदय पुण्डीर प्रथम, जशवन्त द्वितीय।सब जूनियर एथलेटिक्स बालिका प्रतियोगिता में 100 मी0 में नेहल प्रथम, वाणी गौतम द्वितीय, प्राची तृतीय, 200 मी0 में जेस्मी कश्यप प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, प्रिया तृतीय, 400 मी0 में अंशू प्रथम, शिवानी द्वितीय, अनन्या तृतीय, 800 मी0 में आयुषी प्रथम, रिया चैधरी द्वितीय, गौरी प्रजापति तृतीय, लांग जम्प में पूनम प्रथम, शगुन द्वितीय, आस्था तृतीय, हाई जम्प में तुलिका प्रथम, रश्मि द्वितीय, सानिया तृतीय, डिस्कस थ्रो में एंजल प्रथम, रेणुका द्वितीय, आयुषी तृतीय, जेबलिन थ्रो में अंजली प्रथम, तरूण द्वितीय, अंशिता तृतीय, शाॅटपुट में अंशिका प्रथम, एंजल द्वितीय, तरूण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वालीवाल बालिका प्रतियोगिता में बेहट की टीम विजेता एवं सहारनपुर नगर की टीम उप विजेता रही। सब जूनियर बालक बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सिंग्लस में दैविक अरोडा प्रथम, आरव तौमर द्वितीय, जैद व राज तृतीय, डबल्स में दैविक अरोडा व आरव तौमर प्रथम, समर व हर्षित द्वितीय, आरूष, आरव, अनिकेत, व प्रभव, मिक्स डबल्स में अनिनजय तोमर व ख्याति प्रथम, अर्नव प्रधान व सिया द्वितीय, अयांश, अन्वी, आरूष व सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाजूनियर बालक बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सिंग्लस में आरव तोमर प्रथम, राज यादव द्वितीय, दैविक व निखिल तृतीय, डबल्स में निखिल व हर्षित प्रथम, अर्नव व जपजोत द्वितीय, समर, पियुष, दक्ष व वेदांश तृतीय, मिक्स डबल्स में कुनाल व स्वर्णिमा प्रथम, विद्युत व विभूति द्वितीय, सृष्टि, गार्विक, अथर्व व वैष्णवी तृतीय। सब जूनियर बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सिंग्लस में सयोरी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, ख्याति व सिया तृतीय, डबल्स में सयूरी व स्वर्णिमा प्रथम, वैष्णवी व श्री द्वितीय, परी चैधरी, सिमरन नौटियाल, सिमरन व अराध्या तृतीय। जूनियर बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सिंग्लस में सिमरन प्रथम, सिया द्वितीय, परी व ख्याति तृतीय, डबल्स में परी चैधरी निशा कश्यप प्रथम, मेघा सिंह व परी कश्यप द्वितीय, सिमरन, अराध्या, पायल व सिया सैनी तृतीय। सीनियर महिला बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सिंग्लस में प्रगति प्रथम, सयूरी द्वितीय, अन्वी व विभूति तृतीय, डबल्स में प्रगति व विभूति प्रथम, सब जूनियर कबडडी बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विेजेता एवं रामपुर की टीम उप विजेता रही।


0 टिप्पणियाँ