Ticker

6/recent/ticker-posts

इंडियन किसान यूनियन ने खेली फूलों की होली

 इंडियन किसान यूनियन ने खेली फूलों की होली

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-पूर्व राज्यमंत्री एवं इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया के संयोजन में यूनियन के दक्ष रोड़ कनखल स्थित कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में किसानों व अतिथियों ने एक दूसरे से फूलों से होली खेली और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।

सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए रामकुमार वालिया ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में पर्वाे का विशेष महत्व है।खुशी,आनंद, प्रेम और एकता की प्रतीक होली भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है।उन्होंने कहा कि होली ना केवल रंगों और उल्लास का पर्व है,बल्कि सामाजिक समरसता,प्रेम,भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और संस्कृति को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।आपसी समझ,समरसता और समानता के प्रतीक होली पर्व को मिलकर उत्साह से मनाएं।राज्य सरकार से होली से पूर्व गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने की मांग करते हुए श्री वालिया ने कहा कि इंडियन किसान यूनियन पूरे देश में किसानों को एकजुट कर किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाया जाएगा । यूनियन के जिलाध्यक्ष डीपी सिंह एवं प्रदेश महासचिव मनोज कुमार चौहान ने कहा कि रंगों और उमंगों का त्यौहार होली जीवन की एकरसता को दूर कर जीवन में उल्लास का प्रवाह करता है।इस दौरान दुष्यंत कुमार सिंह,प्रणव वत्स,गोपाल सिंह बिष्ट,उपदेश चौहान,सुषमा मिश्रा ,संगीता बंसल,अश्वनी चौहान,हरिमोहन भारद्वाज,रकित वालिया,अमित वालिया,रामकुमार मलिक ,गौरव वर्मा,तन्नू वालिया,महंत संजीव नाथ सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शाकुंभरी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन,