Ticker

6/recent/ticker-posts

मा0 मुख्यमंत्री जी ने की माँ शाकम्भरी देवी चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक

मा0 मुख्यमंत्री जी ने की माँ शाकम्भरी देवी चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान - मुख्यमंत्री 

श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल, अच्छी गुणवत्ता का भोजन तथा प्रसाद मिले, न हो किसी प्रकार की मिलावट

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद भ्रमण के दौरान सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी मंदिर प्रवेश द्वार एवं निर्माणाधीन पर्यटन सुविधा केन्द्र स्थल पर माँ शाकम्भरी देवी मेला चैत्र नवरात्र की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की एवं पीपीटी के माध्यम से शाकम्भरी देवी परिसर समेकित पर्यटन विकास परियोजनाओं की जानकारी ली।मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। 

मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 19 मार्च से प्रारम्भ होने वाली चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि मेले में जिन कार्मिकों की ड्यूटियां लगाई जा रही है उनकी काउंसलिंग की जाये और उन्हें बेहतर व्यवहार के लिए सजग किया जाए। मेला परिसर को सीसीटीवी से आच्छादित किया जाए। बिना भेदभाव हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रियता से कार्य करे। परम्परा के विपरीत कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत सिविल डिफेन्स एवं एनजीओ को भी जोडा जाए। श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होने सफाई कर्मियों के साथ भी बैठक करने के निर्देश दिए। डम्पिंग स्थल का चयन दूर क्षेत्र में किया जाए। प्लास्टिक को बैन किया जाए। जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित किया जाए। पुरूष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रसाधन की व्यवस्था की जाए। 
मेले को सुव्यवस्थित सम्पन्न करवाने के लिए भीड प्रबंधन के दृष्टिगत कार्य किए जाए। श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल एवं अच्छी गुणवत्ता का भोजन तथा प्रसाद मिले जिसमें किसी प्रकार की मिलावट न हो। इसको सुनिश्चित किया जाए। पार्किंग की दर निर्धारित हो जोकि साधारण रखी जाए। अवैध वसूली न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ई-रिक्सा, ऑटो के साथ ही दुकानदारों का भी सत्यापन करा लिया जाए। सरकार के विभागों के होर्डिंग, प्रदर्शनी एवं एलईडी वाहन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सहित प्रचार-प्रसार किया जाए। निर्बाध विद्युत की व्यवस्था रहे। चैत्र नवरात्रि में लगने वाले मेले की व्यवस्थाएं अच्छी हों इसको ध्यान में रखकर तैयारियां की जाए। यह एक पौराणिक मेला है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से श्रद्धालु आते है। दर्शनार्थी भक्तगणों के मध्य सरकार का बेहतर संदेश प्रसारित हो। 
बैठक में राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, एडीजी श्री भानू भास्कर, मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, एसपी देहात श्री सागर जैन, पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी एवं संबंधित अधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई उपस्थित रहे।                             

            

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी व भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन