Ticker

6/recent/ticker-posts

मास्टर हरिकिशन को दूसरी पर पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

मास्टर हरिकिशन को दूसरी पर पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-दिल्ली रोड स्थित महादेव कालोनी स्थित घेर में अखिल भारतीय संत शिरोमणी सतगुरु रविदास मिशन के तत्वाधान में सतगुरू स्वामी समनदास जी महाराज के शिष्य मास्टर हरिकिशन की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के श्रीचरणों में आरती वंदना से किया गया।

गुरु गद्दी ऊन से पधारे आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संत अखंड अजर अमर अविनाशी व दया के दाता होते है जिनकी कृपा से जीवन का कल्याण होता है उन्होंने कहा कि संसार में जन्म और मृत्यु का  हर्ष और शोक सतगुरु रूपी बाजीगर का एक खेल है जिसे मानव समझ नहीं पाता है। 
कार्यक्रम की उपाध्यक्षता करते हुए महात्मा श्री महीपाल दास जी ने कहा कि गुरुजी के मिशन को गति देने में मास्टर हरिकिशन का अहम रोल रहा है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज मास्टरजी की याद में परिवार द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम करना उनके सतमार्ग पर चलने का फल है जिसे अमित कुमार प्रमुख बखूबी निभा रहे हैं। संचालन महा. ब्रजपाल दास किन्नौनी ने किया। कार्यक्रम में सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज जी जन्मभूमि लाख से पहुँचे महात्मा सतपाल दास, समाजसेवी रामपाल सिंह गौतम, महा. नेपाल दास, महा. सतीश दास खरखड़ी, महा. विनोद कटारिया, महा. तीर्थदास व मा विपिन कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान महा. चन्द्रदास, महा. तेजपाल, महा. पाल्ला दास, महा. बिरमदास, महा. सूरजभान, महा. नाथीराम,  महा. देशराज दास, महा. सुखबीर दास, महा. बबलू दास, महा. महावीर दास, ओमप्रकाश कटारिया, नितराम, बिहारी दास, रोहताश, सचिन एडवोकेट, प्रमोद कुमार, नीटू रविदासिया, बालक अर्जुन सूर्यवंशी, विक्रम दास, सुंदर रविदासिया, भारत भूषण, शौकेंद्र व महिला मंडल समेत सैकड़ों अनुयायी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मास्टर हरिकिशन को दूसरी पर पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की