Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का 15दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें- मयूर दीक्षित

 सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का 15दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें- मयूर दीक्षित

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में लम्बित शिकायतों की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण जन शिकायत निवारण प्रणाली है,जिसके माध्यम से आम जनता सीधे अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचाती है।इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गंभीरता के साथ किया जाए,शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों के पास 10से अधिक शिकायते लंबित है वह शिकायतों का 03के भीतर शिकायतों का निस्तारण करना निश्चित करे।उन्होंने विशेषकर पुलिस विभाग,नगर निगम,यूपीसीएल,भू अभिलेख,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,उत्तराखंड पेयजल निगम,राजस्व विभाग,आयुर्वेदिक,नगर पालिका एवं नगर पंचायत,जल संस्थान,सिंचाई आदि विभागों को लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की मॉनिटरिंग करें और लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी रखें।बैठक के दौरान यूपीसीएल विभाग से संबंधित शिकायतों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर कॉलिंग कर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कई बार शिकायतकर्ता को सही जानकारी नहीं मिल पाने के कारण भी शिकायतें लंबित रहती हैं। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए और समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया जाए। बैठक में नगर निगम और जनपद के सभी नगर निकायों को भी निर्देशित किया गया कि वे सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल,स्ट्रीट लाइट,सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए,ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतें प्रशासन के लिए फीडबैक का कार्य करती हैं, जिससे प्रशासन को जनता की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है। बैठक के अंत में 36दिन से लंबित शिकायतो कि समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि  स्1 पर 429तथा स्2पर 103 शिकायतें अभी भी निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें तत्परता से निष्जिठारन करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि 15दिन के भीतर दर्ज शिकायतों का हर हाल में निस्तारण करना सुनिश्चित करे।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,खंड विकास अधिकारी,ईओ नगर पालिका,नगर पंचायत,सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रमज़ान का पवित्र महीना हमें सब्र, संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है-श्वेता सैनी