Ticker

6/recent/ticker-posts

लक्सर कोतवाली पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 18 मोबाइल फोन

 लक्सर कोतवाली पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 18 मोबाइल फोन

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-कोतवाली लक्सर पुलिस ने गुम हुए 18मोबाईल फोन बरामद किए हैं।सीईआई आर पोर्टल की सहायता से बरामद किए गए फोन की कीमत 3लाख रूपए से अधिक है। बरामद करने के बाद फोन मालिकों को सौंप दिए गए।फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से ऑपरेशन रिकवरी के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।निर्देशों का अनुपालन करते हुए लकसर कोतवाली पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब,दिल्ली आदि अन्य राज्यों से खोए हुए 18मोबाइल फोन रिकवर कर लिए।जिनकी कीमत लगभग तीन लाख तीन हजार पांच सौ बासठ रुपये है।बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिए गये। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा