Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश घायल, गिरफ्तार

पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश घायल, गिरफ्तार

देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर चांद कालोनी मोड़ पर हुई मुठभेड़

एक फरार, पुलिस ने की तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद - पुलिस की गोकशों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वांछित गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घायल गोकश को अस्पताल में इलाज कराने के बाद जेल भेजा।

सोमवार रात करीब दो बजे पुलिस बीबीपुर मार्ग स्थित चांद कालोनी मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस ने गांव मकबरा की ओर से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों रुकने के बजाय बाइक मोडक़र भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस के पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक फिसल कर गिर गई। बाइक सवार दोनों लोगों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा के लिए की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोपित की पहचान गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे नासिर उर्फ बाला निवासी मोहल्ला बेरियान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद की है। कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि आरोपित नासिर गोकशी के कई मामलों में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपित के खिलाफ थाना बडग़ांव और नानौता में गौकशी समेत कई अन्य मामले दर्ज है। फरार गोकश को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मिलकर्मियों को दिलाई स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ