Ticker

6/recent/ticker-posts

मिलकर्मियों को दिलाई स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ

 मिलकर्मियों को दिलाई स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ

त्रिवेणी चीनी मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद -राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को त्रिवेणी चीनी मिल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मिल कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी वीके सिंह ने कर्मचारियों को विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सावधानी के बारे में जागरूक किया। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने का प्रशिक्षण दिया। यूनिट उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है बल्कि ऐसा करना स्वस्थ और सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से अनुशासन में रहकर सतर्कता और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य रहने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बने रहने आह्वान किया। कार्मिक एवं प्रशासनिक अधिकारी एसके पांडेय ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। सभी कर्मियों ने हाथ उठाकर शपथ ग्रहण की। इस मौके पर मिल अधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मिलकर्मियों को दिलाई स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ