जिलाधिकारी के निर्देश पर कंट्रोल रूम सक्रिय,405शिकायतें दर्ज,50सिलेण्डर भी जब्त
11हजार से अधिक उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस आपूर्ति, 53हजार के लगभग बैकलॉग
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
देहरादून- मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोलरूम सक्रिय है।जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में संचालित कंट्रोलरूम में नागरिकों की एलपीजी गैस सम्बन्धी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध कार्यवाही की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077,0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से 05 बजे तक कुल 405 शिकायतें दर्ज हुई है,वही कंट्रोल रूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग में सप्लाई कर रही एलपीजी गैस के सभी एजेंसियों के प्रतिनिधित्व और जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार एलपीजी गैस की आपूर्ति,सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित की जा रही है।जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 11हजार से अधिक उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस आपूर्ति की गई है।जबकि 53हजार के लगभग बैकलॉग है।जिलें में एलपीजी गैस की मांग अनुसार आपूर्ति किये जाने हेतु लोड बढा दिए गए हैं,कल से बैकलॉग में कमी आयेगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कन्ट्रोल रूम में आई.ओ.सी.एल.,एच.पी.सी.एल.वबी.पी.सी.एल.द्वारा अपने प्रतिनिधि नामित किये जायेंगे,यह समस्त अधिकारी निर्धारित प्रारूप में सूचना के साथ प्रत्येक दिवस को प्रातः11बजे से अपरान्ह 01बजे तक आपदा कन्ट्रोलरूम में उपस्थित रहेंगे।गैस आपूर्ति/वितरण विषयक अद्यतन सूचना उपलब्ध करायेंगे ,गैस की काला बाजारी, अवैध संग्रहण तथा रिफिलिंग आदि विषयक समस्याओं को दर्ज करते हुए समाधान सुनिश्चित करेंगे ताकि सामान्य जनमानस में आपूर्ति से सम्बन्धी किसी भी प्रकार का भय अथवा संशय उत्पन्न न हो।गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने छापेमारी कार्यवाही करते हुए 50 सिलेंडर जब्त किये हैं,जिनमें देहरादून के सहस्त्रधारा,नालापानी लाडपुर क्षेत्र में 12सिलेंडर जब्त किए गए हैं।ऋषिकेश क्षेत्र में खदरी श्यामपुर अन्तर्गत 1वाहन जिसमें 37सिलेंडर थे जब्त किया गया है 2लोगों को पकड़ा है। विकासनगर पीजी में छोपेमारी करते हुए 1घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ