Ticker

6/recent/ticker-posts

कोतवाली परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक

कोतवाली परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक 

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ईद की नमाज़ अपने निर्धारित समय व स्थान पर ही अदा की जाए। तथा सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने से बचा जाए  ताकि यातायात और आम जनजीवन प्रभावित न हो।बैठक में क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने लोगों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहें, तथा किसी भी भ्रामक संदेश को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम ने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बैठक में  अपेक्षाकृत कम लोग ही पहुंचे जिससे प्रशासनिक अधिकारियों ने हैरानी भी जताई। अधिकारियों का कहना था कि यदि अधिक लोग मौजूद होते तो त्योहार से जुड़ी व्यवस्थाओं और प्रशासन के साथ आपसी समन्वय को और बेहतर बनाया जा सकता था। बैठक में मा. शमीम अहमद, सभासद आमिर कुरैशी, हैदर अली, अमीर आलम, जुनैद असगर, राव ज़ीशान, अफ्फान अफ्फू व पूर्व सभासद शमशाद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आध्यात्मिकता और युवा चेतना का संगम