Ticker

6/recent/ticker-posts

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा प्रणाली में नया बदलाव ला रहा है - कुलपति प्रोफेसर डॉ. मंजू गुप्ता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा प्रणाली में नया बदलाव ला रहा है - कुलपति प्रोफेसर डॉ. मंजू गुप्ता

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -ग्लोकल विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल वूमेन डे के अवसर पर 'शी फॉर हर क्लब' के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम संयोजक फातिमा परवीन अकील ने स्वागत भाषण देते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर शिवानी तिवारी, एपीसी (फाइनेंस) श्री सैयद निजामुद्दीन, एपीसी (एकेडमिक्स) प्रोफेसर डॉ ओम कुमार हर्ष तथा पीवीसी प्रोफेसर डॉ जॉन फिनबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्लोकल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मंजू गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाओं की शिक्षा और नेतृत्व समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एकल नृत्य, युगल नृत्य और समूह नृत्य जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की POSH समिति की अध्यक्ष डॉ. रेशमा ताहिर ने कार्यस्थल पर लैंगिक सम्मान और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जागरूकता व्याख्यान भी दिया।कार्यक्रम में प्रो. डॉ. आरती कामथ ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष संबोधन दिया, जबकि डॉ. शोभा त्रिपाठी ने छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अतिरिक्त डॉ. अतीका बानो ने प्रेरणादायक विचार साझा किए और डॉ. वर्षा देवा ने अपने मार्गदर्शक वक्तव्य से छात्राओं को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में डॉ. रिया वर्गीस ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आध्यात्मिकता और युवा चेतना का संगम