Ticker

6/recent/ticker-posts

खड़खड़ी हिल बाईपास पर गहरी खाई में गिरी कार, पांच युवक घायल

 खड़खड़ी हिल बाईपास पर गहरी खाई में गिरी कार, पांच युवक घायल

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-धर्मनगरी के खड़खड़ी हिल बाईपास मार्ग पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। नई बस्ती खड़खड़ी के ऊपरी हिस्से में स्थित वन विभाग के बैरियर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लगभग 10मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के करीब 3 बजे की है।कार संख्या यूके 08एवाई 9378 खड़खड़ी हिल बाईपास पर तेज गति से आ रही थी।वन विभाग के बैरियर के पास चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे बनी मिट्टी की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए सीधे खाई में जा गिरी।हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे पांचों युवकों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया,जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार में सवार सभी युवक कनखल क्षेत्र के निवासी हैं।फिलहाल घायलों के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।यह दुर्घटना रिहायशी क्षेत्र के पास हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार किसी घर या राहगीर से नहीं टकराई।पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।घायलों की हालत में सुधार होने के बाद उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वे इतनी रात को वहां क्यों पहुंचे और दुर्घटना का असली कारण क्या था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू,चुनाव अधिकारी नियुक्त