Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की भीमगोड़ा खड़खड़ी इकाई का गठन

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की भीमगोड़ा खड़खड़ी इकाई का गठन 

मजबूत संगठन ही व्यापारी हितों की रक्षा कर सकता है-डा.विशाल गर्ग

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की भीमगोड़ा खड़खड़ी व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया।नवगठित इकाई में अजय अरोड़ा चेयरमैन,रवि ठाकुर अध्यक्ष एवं रमेश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग,शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,महामंत्री विमल सक्सेना और कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मजबूत संगठन ही व्यापारियों के हितों की रक्षा कर सकता है।उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऑनलाइन खरीददारी के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है।जिसे लेकर जल्द ही केंद्र व राज्य सरकार को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारी विभिन्न टैक्स की अदायगी कर अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करता है।इसलिए सरकार को भी व्यापारी हितों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है और जनपद में निरंतर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।नवनियुक्त अध्यक्ष रवि ठाकुर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए कार्य करेंगे।इस दौरान मयंक मूर्ति भट्ट ,विशाल मूर्ति भट्ट,आदेश मारवाड़ी,आशीष,ललित,सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट,रवि खट्टर,राजेंद्र पांडे,ललित अग्रवाल,नरेंद्र,निशा गुप्ता,दया ठाकुर,मांगेराम,सुनील गुप्ता,मोहित अग्रवाल,मोनू कुमार,मुकेश कुमार ठाकुर,सतीश कश्यप,सुनील वर्मा,नितिन शर्मा,सागर मदान,अनिल भारद्वाज,योगेश भसीन, हरि राणा,मनोज कुमार,आशीष गिरि,रमेश कुमार,अनिल वर्मा,निर्मल चौहान,हरीश,सुमित सैनी, जितेंद्र कुमार,टिवंकल एवं मुकेश तोमर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू,चुनाव अधिकारी नियुक्त