Ticker

6/recent/ticker-posts

टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह-ललित नैय्यर

 ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट

टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह-ललित नैय्यर

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन पुरूष वर्ग में आर्मी रेड व नॉर्थ इस्टर्न रेलवे ,नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एवं वेस्टर्न कमांड तथा एलबीए व सीआईएसएफ के बीच मैच खेले गए। आर्मी रेड व नॉर्थ इस्टर्न रेलवे के बीच खेले गए मैच में आर्मी रेड ने 95-66 से जीत हासिल की।नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एवं वेस्टर्न कमांड के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टर्न कमांड ने 75-82से जीत दर्ज की।

एलबीए व सीआईएसएफ के बीच मैच खेले गए मैच में एलबीए ने शानदान खेल का प्रदर्शन करते हुए 58-30 से विजय हासिल की।महिला वर्ग में नॉर्दन रेलवे एवं सेंट्रल रेलवे के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में नॉर्दन रेलवे टीम ने 60-55से जीत दर्ज की।नारदर्न इस्टर्न रेलवे व साउथ रेलवे के बीच खेले गए दूसरे सेमाफाइनल मुकाबले में साउथ रेलवे ने 68-77से जीत हासिल की।उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भगवान कार्की ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ा रहा है।विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के निरंतर आयोजन से अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होने से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।ललित नैय्यर ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।जिसका लाभ तमाम खेल प्रतिभाओं का मिल रहा है।ग्रामीण क्षेत्र से भी खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।एसोसिएशन के जिला सचिव संजय चौहान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि पुरूष और महिला वर्ग में आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंट सभी टीमें अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।जिला चेयरमैन रवि बजाज ने बताया कि बॉस्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए आगे भी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर गुलशन अदलक्खा,ऋषि सचदेवा,आदित्य चौहान,जुगराज सिंह, अनिल मेहता,अंकुश रोहेला,अंकुर राणा,नीरज त्यागी,सतीश त्यागी,अनिल गोयल,अनुज वालिया ,योगेश शर्मा,आनंद सागर,प्रकाश केशवानी,अर्श नैय्यर,मयंक मल्होत्रा,हीरा सिंह बिष्ट,मयंक गुप्ता,संजय अग्रवाल,बलराम कपूर,उज्वल वालिया,इंद्रेश गौड़ लक्ष्य शर्मा,शिवम आहूजा,मनोरम शर्मा,मयंक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू,चुनाव अधिकारी नियुक्त