जिलाधिकारी ने की सिद्धपीठ मेला माँ श्री शाकम्भरी देवी के आयोजन के संबंध में बैठक
साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर न हो लापरवाही - जिलाधिकारी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-लाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 19 मार्च से 02 अपै्रल 2026 तक आयोजित होने वाले सिद्धपीठ मेला माँ श्री शाकम्भरी देवी के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं के लिए बैठक आहूत की गयी।
बैठक में डीएफओ एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के बिना बताए अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त की।श्री मनीष बंसल ने पार्किंग व्यवस्था के दृष्टिगत पहले से पर्याप्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि पार्किंग स्थल पर प्रकाश, सीसीटीवी एवं पीए सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल पर तैनात कार्मिकों की सूची पुलिस एवं प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए कार्मिकों का पुलिस वैरीफिकेशन भी कराया जाए। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर रहें तथा एम्बुलेंस एवं 24 घण्टे चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसी के साथ समस्त आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे। भण्डारों में मेला अवधि के दौरान एवं बाद में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनी रहे। पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन की उपलब्धता कराई जाए। सफाई कार्य हेतु कर्मचारियों एवं सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई जाए। सफाई कर्मचारियों के पास रिफलेक्टर जैकेट रहे। स्थाई एवं अस्थाई शौचालय बनाए जाएं तथा स्वच्छता रखी जाए। विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कहीं पर भी विद्युत तार लटकती न रहे और विद्युत खम्भों की गार्डिंग कराई जाए। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में रहे। पब्लिक एडेªस सिस्टम लगाए जाएं। इस बीच निर्माण कार्य पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा तथा बेरीकेटिंग लगाई जाएंगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, एसपी देहात श्री सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, उपजिलाधिकारी बेहट श्री मानवेन्द्र सिंह, एआरटीओ श्री एमपी सिंह, प्रबन्धक श्री शाकम्भरी देवी मंदिर श्री अतुल्य राणा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ