Ticker

6/recent/ticker-posts

तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया-सपना सोम

तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया-सपना सोम

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-कॉंग्रेस सहारनपुर कॉर्डिनेटर सपना सोम ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।कॉंग्रेस हमेशा से महिलाओं के अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस महिला द्वारा महिलाओं के अधिकार, सम्मान, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सहारनपुर कॉर्डिनेटर सपना सोम ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं को समान अवसर दिए जाएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी महिलाओं की आवाज को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करती रहेगी। इस दौरान उपमा सिंह, अन्दलीब इरम, रेखा धीमान, सीता भारद्वाज सहित कई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया-सपना सोम