शिकायती पत्र देकर आरसीसी सड़क में बोरिंग रुकवाने की मांग
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-थाना नागल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में आरसीसी सड़क के बीचों बीच हो रहे हो रहे बोरिंग को रुकवाने को लेकर ग्रामीण ने शिकायत देकर नलकूप बोरिंग को रुकवाने की मांग की है।
ग्रामीण आजम मलिक ने बताया कि उनका पड़ोसी अफजाल पुत्र बुंदू आईसीसी सड़क के बीचों बीच मशीन लगाकर नल हेतु बोरिंग कर रहा है जिससे मार्ग अवरुद्ध हो रहा है और भविष्य में आने जाने की बड़ी समस्या उत्पन्न होगी जिस कारण झगड़ा होने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीण आजम मलिक ने बीते दिनों भी एक दिन में तीन बार 112 पुलिस को बुलाया जिन्होंने कार्य बंद करा दिया लेकिन आज फिर उक्त व्यक्ति द्वारा बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है जिससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। प्रार्थी ने थाने में तहरीर देकर उक्त निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ