Ticker

6/recent/ticker-posts

जे०वी० जैन कालिज में स्ववित्त पोषित विभाग के द्वारा किया गया दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी भी का आयोजन

जे०वी० जैन कालिज में स्ववित्त पोषित विभाग के द्वारा किया गया दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी भी का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - जे०वी० जैन कालिज, सहारनपुर के प्रांगण में स्ववित्त पोषित विभाग के द्वारा "विकसित भारत 2047- एक राष्ट्र अनन्त क्षितिज हर क्षेत्र को बदलने के लिए अभिसारी विचार" विषय पर प्रारम्भ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन भी आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान तकनीकी एवं इंजीनियरिंग विषय पर शोधार्थीयों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये जिसकी अध्यक्षता प्रो० धर्मेन्द्र कुमार ने की और इसकी उपाध्यक्ष डॉ० पूजा शर्मा रही। जिसकी अध्यक्षता प्रो० कुलदीप, डी०ए०वी० कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने की और इसकी उपाध्यक्ष प्रो० शशि नौटियाल रही।

प्रथम तकनीकी सत्र (स) का प्रारम्भ लाईब्रेरी कान्फेन्स हॉल में हुआ जिसमें वाणिज्य, प्रबन्धन, अर्थशास्त्र, विधि एवं गृहविज्ञान विषय पर शोधार्थीयों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये जिसकी अध्यक्षता प्रो० नीता कौशिक ने की और डॉ० हरवीर सिंह चौधरी इसके उपाध्यक्ष रहे। समस्त विषयों से सम्बन्धित ऑन-लाईन प्रेजेन्टेशन आई०क्यू०ए०सी० विभाग में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सीमा मिश्रा द्वारा की गई तथा सत्र की उपाध्यक्ष प्रो० पूनम खरे रही। द्वितीय तकनीकी सत्र (अ) कक्ष संख्या 30 मे प्रारम्भ हुआ, जिसमें विज्ञान तकनीकी एवं इंजीनियरिंग विषय पर शोधार्थीयों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये जिसकी अध्यक्षता प्रो० धर्मेन्द्र कुमार ने की और इसकी उपाध्यक्ष डॉ० पूजा शर्मा रही। द्वितीय तकनीकी सत्र (ब) का प्रारम्भ कक्ष संख्या 31 हुआ जिसमें मानविकी कला एवं समाजिक विज्ञान विषय पर शोधार्थीयों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये जिसकी अध्यक्षता प्रो० सीमा चौधरी ने की और इसके उपाध्यक्ष प्रो० अशोक शर्मा रहे। द्वितीय तकनीकी सत्र (स) का प्रारम्भ लाईब्रेरी कान्फेन्स हॉल मे हुआ जिसमें वाणिज्य, प्रबन्धन, अर्थशास्त्र, विधि एवं गृहविज्ञान विषय पर शोधार्थीयों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये जिसकी अध्यक्षता प्रो० पूनम शर्मा ने की और डॉ० हरवीर सिंह चौधरी इसके उपाध्यक्ष रहे। समस्त विषयों से सम्बन्धित ऑन-लाईन प्रेजेन्टेशन आई०क्यू०ए०सी० विभाग में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सीमा चौधरी द्वारा की गई तथा सत्र की उपाध्यक्ष प्रो० पूनम खरे रही। समापन सत्र में प्रो० लोकेश कुमार एवं प्रो० पंकज गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि श्री सिद्वार्थ शंकर त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर का स्वागत बुके देकर एवं पटका पहनाकर किया गया। उक्त अवसर पर श्री सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत-2047 का यह दृष्टिकोण मा० प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी अगली पीढी के विकास को ध्यान में रखकर लिया गया एक दूरदर्शी निर्णय है, इसके लिए हम सभी को आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक, तकनीकि एवं कृषि के क्षेत्र में सभी समस्याओं को दूर करते हुए सम्पूर्ण शक्ति के साथ आगे बढना होगा। कार्यक्रम के अन्त में प्रो० वकुल बंसल, प्राचार्य, जे०वी० जैन कॉलेज, सहारनपुर के द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित विद्ववत्जनों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद किया गया। मंच संचालन प्रो० मनु गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षेणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मास्टर हरिकिशन को दूसरी पर पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की