Ticker

6/recent/ticker-posts

मनसा देवी हिल बाईपास पर जारी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

मनसा देवी हिल बाईपास पर जारी निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा-मयूर दीक्षित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-हिल बाईपास रोड एवं मां मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है,उन कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करायें।उन्होंने कहा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्लाइडिंग जोन का जायजा लिया और वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे और घास लगाने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए,ताकि आमजनता को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने और मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।मनसा देवी प्रवेश द्वार पर दोपहिया वाहनों को न खड़ा होने दिया जाए,ताकि मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए है कि पैदल मार्ग में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें।इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा,सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओमजी गुप्ता तथा राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन अजय लिंगवाल,अपर सहायक अभियंता लोनिवि सुनील कुमार,प्रवेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपशिष्ट प्रबंधन तथा बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था के उपायों पर मेला प्रशासन के साथ विचार- मंथन