Ticker

6/recent/ticker-posts

मनसा देवी पैदल मार्ग से हटाए गए दुकानदारों ने की पुनः दुकानें लगवाने की मांग

 मनसा देवी पैदल मार्ग से हटाए गए दुकानदारों ने की पुनः दुकानें लगवाने की मांग

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे वन विभाग कार्यालय का घेराव-संजय चोपड़ा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-गत वर्ष मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर हुई दुर्घटना के बाद मार्ग से हटाए गए दुकानदारों ने पुनःदुकानें लगवाने की मांग की है।

हटाए गए दुकानदारों के समर्थन में बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि गत वर्ष 27जुलाई को हुए हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मनसा देवी पैदल मार्ग बंद कर दिया था,करीब 150अस्थायी दुकानें हटवा दी गयी थी। लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी मार्ग नहीं खोला गया।रोजगार करने वालों की दुकानें हटाए जाने से कई परिवारों का रोजगार पूरी तरह समाप्त हो गया है।दुकानें हटने से लघु व्यापारियों के आर्थिक हालात बेहद खराब हो गए हैं।कई लोग बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं और घर की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रशासन को मार्ग खोलने के साथ प्रभावित व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी चाहिए थी,लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।संजय चोपड़ा ने कहा कि राजाजी पार्क प्रशासन वन विभाग व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए समिति का गठन करे।एक सप्ताह में समिति का गठन नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा ।लघु व्यापार एसोसिएशन की मनसा देवी इकाई के अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि दुकानदार कर्ज लेकर घर का खर्च चला रहे हैं।मुख्यमंत्री द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा की गयी थी,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पैदल मार्ग नहीं खोला गया तो व्यापारी वन विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।पत्रकार वार्ता में जुगल किशोर,संतोष,दयाराम गोस्वामी,राजकुमार,शशिकांत,रक्षाराम मौर्य, रमेश मौर्य,विजय गुप्ता और दिलीप मिश्रा सहित कई लघु व्यापारी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपशिष्ट प्रबंधन तथा बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था के उपायों पर मेला प्रशासन के साथ विचार- मंथन