निडर निष्पक्ष पत्रकार धर्मेस गुप्ता का आकस्मिक निधन, पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
रिपोर्ट -डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-क्षेत्र के वरिष्ठ और निडर पत्रकार के रूप में पहचान रखने वाले धर्मेस गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौहल्ला कायस्थान निवासी धर्मेस गुप्ता लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। उन्होंने कई प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दीं और निष्पक्ष तथा निर्भीक पत्रकारिता के लिए पूरे क्षेत्र में सम्मानित रहे। अपने सादगीपूर्ण स्वभाव और स्पष्ट विचारों के कारण वे पत्रकारों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी लोकप्रिय थे। परिजनों के अनुसार बीती रात लगभग 5 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उन्होंने अंतिम सांस ली। उस समय उनकी उम्र 56 वर्ष थी। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिचितों व शुभचिंतकों का घर पर तांता लग गया। पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा बॉबी और सचिव ताहिर मलिक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेस गुप्ता जितने अच्छे और निर्भीक पत्रकार थे, उतने ही कुशल वक्ता और मंच संचालक भी थे। वे अपनी योग्यता और व्यवहार से हर किसी को प्रभावित कर लेते थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। धर्मेस गुप्ता के निधन पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेककांत सिंह, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन शहाबुद्दीन अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पंवार, महबूब अहमद सैफी, मुजम्मिल सैफी, डॉ. ज़हूर अहमद, आस मोहम्मद सैफी, वरिष्ठ पत्रकार राजन गुप्ता,तारिक सिद्दीकी, कुशलपाल चौधरी, अनुज शर्मा टिंकू, डॉ. अनुज सैनी, विपुल जैन, सुशील शर्मा, पारस पंवार, अमजद सिद्दीकी, नाजिम अहमद, रजनीश चौधरी, वरदान, अमन मलिक और वैभव गुप्ता सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ