Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शी फॉर हर क्लब के बैनर तले विश्वविद्यालय के खेल मैदान में विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति सैयद निजामुद्दीन, अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति (अकादमिक) प्रोफेसर ओम कुमार हर्ष, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. जॉन फिनबे तथा रजिस्ट्रार प्रोफेसर शिवानी तिवारी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वोकेशनल स्कूल की डीन डॉ. रेशमा ताहिर, मुख्य कुलानुशासक जमीरूल इस्लाम और डॉ. आरती कामथ सहित कई संकाय सदस्यों ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन का संचालन फातिमा परवीन और डॉ. सुष्मिता के संयोजन में किया गया, जबकि समन्वयकों के रूप में डॉ. रिया, डॉ. आशी, साक्षी लांबा, डॉ. प्रविणी, डॉ. चिंदु, डॉ. सोनम, डॉ. तन्वी, डॉ. अनुप, डॉ. प्रीतपाल, डॉ. जीशान, डॉ. गुरसेवक, डॉ. नेहा और डॉ. दिव्या, जोगिंदर रोहिल्ला सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरकार कराये पंचायत चुनाव, राष्ट्रीय लोकदल तैयार-चौधरी नीरपाल