मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की अफवाहों से बचने व जुमा पर शांतिपूर्वक नमाज की अपील
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- थाना नागल पुलिस द्वारा अलविदा जुमा की नमाज को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपना सहयोग दिया है।
देशभर में चल रहे बरकत माह रमजान के आखिरी जुमे यानि शुक्रवार को होने वाली नमाज़ को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरुओं से मस्जिद में नमाज अदा करने की अपील की है जिसपर नन्हेडा बुड्ढाखेड़ा स्थित मक्का मस्जिद के इमाम मोहम्मद आकिल व मदरसा अरबिया हयात उल उलूम के मोहतमिम मौलाना सलीम अहमद साहब तथा मदरसा स्थित मस्जिद के इमाम मोहम्मद नदीम ने तमाम हजरात से अलविदा जुमे की नमाज को अमनोचैन से मस्जिद के अंदर नमाज अदा करे और ईद उल फितर को ईदगाह पर नमाज अदा करे और देश में भाईचारा बनाए रखे साथ ही सोशल मीडिया की अफवाह पर ध्यान न देकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। वही मदरसा जामिया नासिर उलूम पांडोली स्थित मदरसे के मोहतमीम मौलाना यामीन कासमी साहब, मस्जिद के इमाम कारी आमिर व सहारा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलबहार राही ने सभी से आपसी सद्भाव के साथ जुमे की नमाज अदा करने तथा ईद को भाईचारे के रूप में मनाकर नफरत फैलाने वालों से दूरी बनाए रखने की बात कही।थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि क्षेत्र में जुमे की नमाज के दौरान सतर्कता बढ़ाई गई है उन्होंने सभी से पुलिस का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
0 टिप्पणियाँ