Ticker

6/recent/ticker-posts

न्याय संहिता प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब

 न्याय संहिता प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब

8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ,प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बैरागी कैंप पर आयोजित“न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी जन-जागरूकता एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रही है।07मार्च से निरंतर संचालित इस प्रदर्शनी के माध्यम से न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों,तकनीकी नवाचारों तथा नागरिक अधिकारों से जुड़ी जानकारी को सरल,रोचक एवं आकर्षक माध्यमों से प्रस्तुत किया जा रहा है।प्रदर्शनी के चौथे दिन आज,10मार्च को रिकॉर्ड संख्या में विभिन्न वर्गों ने प्रतिभाग किया ,जिसमें आईटीवीपी,बीएसएफ,एनसीबी और एनआईए जैसी प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियों एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों ने न्याय संहिता के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी प्राप्त की।इनके साथ ही पीटीसी नरेंद्रनगर,।एटीसी हरिद्वार व एसडीआरएफ के युवा आपदा मित्रों ने आपदा प्रबंधन और कानून के समन्वय को समझा,जबकि शांतिकुंज, पीएमएस स्कूल के छात्र-छात्राओं और हरिद्वार-देहरादून के स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 3500आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

प्रदर्शनी के प्रति आमजन के बढ़ते उत्साह का प्रमाण यह है कि इसके शुभारंभ से लेकर अब तक 8000से अधिक लोग इस ज्ञानवर्धक आयोजन का हिस्सा बन चुके हैं।यह दर्शाता है कि न्याय संहिता समझने के प्रति समाज के हर वर्ग में गहरी जिज्ञासा और सकारात्मक दृष्टिकोण है।प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटकों का निरंतर मंचन किया जा रहा है।इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पीड़ित-केंद्रित न्याय, जीरो इएफआईआर और पारदर्शी विवेचना को बहुत ही प्रभावशाली और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है,जिसे आगंतुकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।यह प्रदर्शनी 11मार्च तक आमजन के लिए खुली रहेगी।आमजन से पुनःअपील है कि अधिक से अधिक संख्या में बैरागी कैंप पहुँचकर न्याय संहिता की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मिलकर्मियों को दिलाई स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ