Ticker

6/recent/ticker-posts

सभासद आमिर कुरैशी के पिता हाजी नईम कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

सभासद आमिर कुरैशी के पिता हाजी नईम कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-नगर पालिका परिषद के सभासद आमिर कुरैशी के वालिद हाजी नईम कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही कस्बे में गम का माहौल फैल गया।

कस्बे के मदनी मौलाना हुसैन अहमद मदनी चोंक मौहल्ला बंजारान निवासी मरहूम हाजी नईम कुरैशी बेहद नेक सादगी पसंद और नमाज़-रोज़े के पाबंद इंसान थे। अपने अच्छे अख़लाक और मिलनसार मिज़ाज की वजह से वे समाज में खास पहचान रखते थे। मरहूम अपने पीछे तीन बेटे व तीन बेटियों सहित भरा पूरा परिवार  छोड़कर अपने मालिक-ए- हक़ीक़ी से जा मिले। उनके जनाज़े की नमाज़ मदरसा हिफ्ज़ुल क़ुरआन में सुबह दस बजे अदा की गई। उनको खिराजे अक़ीदत पेश करने वालों में चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शाहनवावाज़ खान, पूर्व चेयरमैन ख़ालिद खान, युवा नेता साहिल खान, पत्रकार काज़ी शाहिद अहमद, फरमान निज़ामी, हसीब खान, आबिद राजपूत, नदीम निज़ामी, नक्षत्रपाल सिंह राठौर, कांग्रेसी नेता चन्द्र शेखर मित्तल, धनीराम सैनी, बसपा के कद्दावर नेता डा0 इस्लाम ज़र्राहा, पूर्व सभासद याक़ूब निज़ामी, अफ़ज़ाल निज़ामी, शमशाद अली खान, अर्सलान खान, पूर्व सभासद हाजी इक़बाल निज़ामी, हाजी याक़ूब क़ुरैशी, दोस्त मुहम्मद, डा0 साकिब खान, पूर्व वाइस चेयरमैन राव साबिर, दिलदार खान, इसरार क़ुरैशी, लियाक़त बंजारा, इकराम पोला, शाहिद क़ुरैशी, हाजी दिलशाद क़ुरैशी, अरशद निज़ामी, डा0 इदरीश अहमद, सभासद हैदर अली, एड0 अफ़्फ़ान अंसारी, जुनैद असग़र, अमीर आलम, पूर्व सभासद इरशाद निज़ामी, इरफ़ान पंसारी, सभासद पति हसीब निज़ामी, इरशाद क़ुरैशी मौजूद, सरफराज कुरैशी, शहजाद बाबा, शबाना सिद्दीकी, अहमद कस्सार, मास्टर असलम आदि  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरकार कराये पंचायत चुनाव, राष्ट्रीय लोकदल तैयार-चौधरी नीरपाल