जनपद हरिद्वार के प्राथमिक विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन,नवोदय में कई बच्चों का चयन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 का परिणाम घोषित होते ही जनपद हरिद्वार के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित इस परीक्षा में जिले के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त किया है। विकासखंड नारसन के विद्यालयों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुंडियाकी से ईशिका और अलसिफा का चयन हुआ है।वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगला इमरती से छात्रा सोमिया ने मेरिट में 19वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।राजकीय प्राथमिक विद्यालय झबरेड़ी कला से कुमारी दिव्या का चयन हुआ,जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नूरपुर बूढ़पुर से जेम्स घुंडरवाल ने सफलता हासिल की।इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर,नारसन से प्रिंस कोहली एवं दीपेश कोहली का चयन भी हुआ है।नगला इमरती सहित विकासखंड नारसन क्षेत्र से कुल सात विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।वहीं विकासखंड बहादराबाद से भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर,बहादराबाद के छात्र आदर्श बर्मन का चयन हुआ है। जीपीएस खाला टीरा के छात्र का सिफान का भी चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने सभी चयनित विद्यार्थियों,उनके अभिभावकों एवं प्रधानाध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे राजकीय विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।उचित मार्गदर्शन और मेहनत से बच्चे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर रहे हैं।उन्होंने सभी विद्यालयों से इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालयों में प्रवेश पूर्णतःनिःशुल्क होता है,जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है।
0 टिप्पणियाँ