Ticker

6/recent/ticker-posts

बढ़ती महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- बढ़ती महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी जिला सहारनपुर इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

ज्ञापन के माध्यम से आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देश की जनता लगातार बढ़‌ती महंगाई से गंभीर रूप से परेशान है। आम आदमी पार्टी का मानना है कि यह महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 160 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टॉरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। मुंबई में लगभग 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं ।तमिलनाडु में लगभग 10 हजार होटल और रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर हैं, जबकि पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते आता है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक नुकसान हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रर्मा, ईरान पर हमलों और निर्दोष स्कूली बच्चों की मौत जैसे मामलों पर केंद्र सरकार की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। साथ ही गैस क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों, विशेषकर अडानी समूह, को लाभ पहुंचाने वाली नौतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगह तीन गुना तक वृद्धि होने के आरोप भी सामने आ रहे हैं, जिसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राजेश तापला, हरपाल सिंह मुशील जन, अंकित, अमजद शहजाद मलिक, मिथुन सूर्यवंशी धर्मपाल, महताब, अलोना मुलपान, बालू नियाज हुसैन आदि मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मास्टर हरिकिशन को दूसरी पर पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की