Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ड्रग निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ड्रग निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवालिकनगर स्थित ड्रग निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कैश खुराना ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।सरकार की मेहरबानी से कुछ अधिकारी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं।उन्होंने कहा कि हर तीन वर्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाता है।लेकिन यह नियम सभी पर लागू नहीं किया जा रहा है,जिसका लाभ उठाकर अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं।युवा कांग्रेस अधिकारियों और सरकार के इस गठजोड़ को जनता बीच लाएगी।राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार में दिनोंदिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है,अधिकारी मनमानी कर रहे है।कुछ बोलने पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है।भाजपा कार्यकर्ता और मंत्री भी अधिकारियों से परेशान हैं।जब तक वर्षों से एक ही स्थान पर टिके अधिकारियों,कर्मचारियों को स्थानांतरित नहीं किया जाता कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।प्रदर्शन मंें अमित गुप्ता,अंकुर सैनी,लक्ष्य चौहान,बन्नी ठाकुर,ऋषि कुमार,कान्हा शर्मा, मृत्युंजय पांडे,राहुल शर्मा,मयंक त्यागी,हरजीत मेहरा,विवेक बाबरे,पवन चौहान,आशीष पंवार आदि शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बोर्ड बैठक में आय व्यय का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास