Ticker

6/recent/ticker-posts

हमसफर सामाजिक संस्था ने किया ख्यातिप्राप्त शायर, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. नवाज़ देवबंदी का सम्मान

हमसफर सामाजिक संस्था ने किया ख्यातिप्राप्त शायर, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. नवाज़ देवबंदी का सम्मान

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-हमसफर सामाजिक संस्था (रजि.) के कार्यालय में शनिवार को संस्था के मार्गदर्शक, देश के ख्यातिप्राप्त शायर, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. नवाज़ देवबंदी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संस्था पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ, मालाएं एवं शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके साहित्यिक, शैक्षिक और सामाजिक योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मुंशी शमीम अहमद ने की, जबकि संचालन नवाब आकिब जावेद ने प्रभावशाली अंदाज में किया। समारोह में वक्ताओं ने डॉ. नवाज़ देवबंदी को साहित्य, शिक्षा और इंसानियत का सशक्त स्वर बताते हुए कहा कि उनकी शायरी केवल अल्फाज़ नहीं, बल्कि प्रेम, अमन, भाईचारे और मानवीय मूल्यों का संदेश है।संस्था संरक्षक डॉ. के.पी. पंवार एवं अध्यक्ष मोहम्मद साकिब खान ने कहा कि डॉ. नवाज़ देवबंदी ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और विशेष रूप से बेटियों की तालीम को समर्पित किया है। उनकी सोच और लेखनी समाज को जोड़ने तथा सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देती है।अपने संबोधन में डॉ. नवाज़ देवबंदी ने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत शिक्षा होती है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद बताते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकास, सद्भाव और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंतिम लक्ष्य हर पीड़ित महिला को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में ससम्मान स्थापित करना