Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक देवेंद्र निम ने किया शहरीपुल ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण

विधायक देवेंद्र निम ने किया शहरीपुल ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण

रिपोर्टअमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-विधायक देवेंद्र निम ने शहरीपुल ओवर ब्रिज पर पहुँच कर औचक निरीक्षण किया तथा तहसील व नगर पंचायत अधिकारियों को कड़े शब्दों में ख़ामियों को दूर करने के निर्देश दिए।देवेंद्र निम ने कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पिछले दिनों ओवरब्रिज पर एक दुर्घटना में सिंहखेड़ा निवासी क़रीब 26 वर्षीय  बाईक सवार कृष्णपाल की मौत हो गई थी।उसी को दृष्टिगत रखते हुए विधायक देवेन्द्र निम शहरीपुल ओवर ब्रिज पर पहुँचे और औचक निरीक्षण किया और आसपास के लोगों व राहगीरों से बातचीत की।विधायक ने तहसील व नगर पंचायत कर्मचारियों को मौक़े पर तलब कर सवाल जवाब किए।विधायक ने हादसे में मृतक की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे हादसे बहुत दुखदायी होते हैं।उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि एनएचएआई अधिकारियों को बुलाया जाए और इस सड़क/ओवर ब्रिज में जो खामियाँ में फ़ौरन दूर किया जाए।जैसी दुर्घटना हुई है उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।इस दौरान संजय चेयरमैन, तहसीलदार, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र कुमार,वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा बॉबी,जाबिर चौधरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी कैंप के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को कराया फायरिंग का अभ्यास