Ticker

6/recent/ticker-posts

तरंग धीमान ने की नीट यूजी परीक्षा मे आल इंडिया रैंक 16 543 हासिल

तरंग धीमान ने की नीट यूजी परीक्षा मे आल इंडिया रैंक 16 543 हासिल

परिजनों व शुभ चिन्तकों ने जताई खुशी 

रिपोर्ट सुधीर सौहल

सहारनपुर-धीमान कल्याण महासभा के संस्थापक व प्रमुख समाजसेवी डॉ के पी धीमान की होनहार बेटी  तरंग धीमान ने नीट यूजी की परीक्षा मे आल इंडिया रैंक 16 543 प्राप्त कर अपने समाज व परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया तरंग धीमान की इस उपलब्धि पर परिजनों व धीमान समाज ने हर्ष जताया है  

महानगर के बड़तला यादगार निवासी प्रमुख समाजसेवी व धीमान कल्याण महासभा के संस्थापक डॉ के पी धीमान की होनहार बेटी तरंग धीमान के नीट यूजी परीक्षा 2026 में आल इंडिया रैंक हासिल की है जिसके चलते तरंग धीमान का सरकारी मेडिकल कॉलेज में  एम बी बी एस मे प्रवेश सुनिश्चित हो गया है इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई तरंग धीमान माता व पिता डॉ के पी धीमान, भाई उमंग व कुनाल ने मिठाई खिला कर इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए तरंग धीमान के उज्जवल भविष्य की कामना की परिजनों ने इस सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा तरंग की कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दिया। समाज के लोगों ने भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

तरंग धीमान तरंग धीमान ने बताया कि उसकी इस उपलब्धि का श्रेय उसके माता-पिता व गुरु जनों को है क्योंकि उनके माता-पिता ने उसे हमेशा अपने जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है तरंग धीमान ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर सदेव गरीब व अभाव ग्रस्त लोगों की सहायता करने की हरसंभव कोशिश करेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी कैंप के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को कराया फायरिंग का अभ्यास